Tuesday, May 26, 2026

13. मेरी धड़कन, तेरा इंतज़ार करती है.

 मेरी धड़कन, तेरा इंतज़ार करती है,

अब तो साँसें भी सिर्फ तेरा नाम जपती हैं...

काल अनंत से, तो भटका हूँ,

इस चक्कर में मैं तो अटका हूँ,

ठोकरें अनगिनत खाई हैं,

फिर भी संसार में मैं लटका हूँ,

फिर भी संसार में मैं लटका हूँ...

आजा अब आँखें तुझे देखने तरसती हैं,

और ये साँसें भी सिर्फ तेरा नाम जपती हैं...

मेरी धड़कन, तेरा इंतज़ार करती है,

अब तो साँसें भी सिर्फ तेरा नाम जपती हैं...

तेरे दर पर है मुझको अब आना,

पाया जो है तूने, मुझे पाना,

तूने तो रास्ता बताया है,

चलना उस पर है, चलते जाना,

चलना उस पर है, चलते जाना...

कदम बढ़ाते ही, करुणा तेरी बरसती है,

और ये साँसें भी सिर्फ तेरा नाम जपती हैं...

मेरी धड़कन, तेरा इंतज़ार करती है,

अब तो साँसें भी सिर्फ तेरा नाम जपती हैं...

Tune: Teri Ummeed Tera Intezaar karte hai

No comments: