Saturday, October 10, 2020

3. Who was - II?

I shall be back by 9pm, You take care while I am away - Although concerned, Mom was happy as she was gonna have a rendezvous with her sis after long.

My heart jumped with joy and hands reached out to dial her number.

Are you sure it will be safe? - She countered with a sheer hesitation in her voice.

Wow! Finally, I see you. I was holding my excitement since infinity - Feeling on the top of the world, I exclaimed.

I feel excited, yet worried - her statement sounded more like a whisper as she was expressing her concern, while tucked in my arms.

Don't worry babe; it's just you and me for next 5 hours, and may be a little more.

Oh! God...Who must be at...? - She intoned frantically as the doorbell rang.

I'll get that. Meanwhile, please hide yourself in the bedroom - I muttered as I rushed towards the door.

What made you take forever to open the door? - Mom was panting yet she could manage to keep her speech firm.

Bang! - A surreal voice of an object desperate to hit the floor head-on, surfaced from the kitchen.

Reva, What are you doing here? - Mom was flabbergasted.

Mom, Let me explain... - My voice was at the submissive best.

Mom punctuated - Wait a minute. Reva stepped out  of the bedroom.....

Then....

Rasode me kaun tha??

Wednesday, October 7, 2020

2. कुछ पन्ने...

 कुछ पन्ने पलट कर देखूं अगर,

इतना बुरा नहीं है अब तक का सफर,

हां, दुख ज़रूर है कई मुकाम पर,

लेकिन खुशियों का हिस्सा है ज्यादातर...


फिर भी, भविष्य की चिंता में अक्सर,

मन विचलित सुबह, रात, दोपहर,

आने वाले कल की होती इतनी फिकर,

इस क्षण के आनंद से हटती नज़र...


जो होने वाला है उसकी नहीं है खबर,

उसमे उलझने से क्या होगा मगर,

कुछ हुआ भी तो मिलेगा उत्तर,

हौसला बुलंद तो मालिक बैठा है ऊपर...


ए दिल, आज फिर कुछ ऐसा कर,

हो जाए जिसका सुनहरा असर,

यह समय जाए हस्ते गाते गुज़र,

और याद रह जाए सारी उमर,

कल जब फिरसे...कुछ पन्ने पलट कर देखूं अगर,

लाजवाब लगे यह जीवन का सफर ।।।

Tuesday, October 6, 2020

1. ख्वाइशों का त्योहार.

।। ख्वाइशों का त्योहार ।।


बीत रहा है जीवन,

कश्मकश है बरकरार,

ख्वाइशों की सूची लंबी,

अंजाम देने को दिल है तैयार...


थोड़ा सा और कमा ले,

दिमाग कहता है लगातार,

पूरी कर लेना इच्छाएं,

पहले संभाल अपना संसार...


समय की सुई भाग रही,

है उसकी तेज़ रफ्तार,

एक दो शौख तो करने दे,

मुझे मुकम्मल मेरे यार...


कमाई हुई लूटा देगा तो,

कैसे चलेगा आगे व्यवहार,

तेरी नादानी की कीमत,

भुगतेगा तू, तेरा परिवार...


तो फिर क्या है बता, 

इस जीवन का सार,

कुचल दूं सब जो दिल कहे,

और ना करूं सपने साकार...


सारा जीवन बाकी है,

क्यों सोच रहा है बेकार,

अभी दुनिया के संग दौड़,

और कर ख्वाबों को फरार...


भाग रहा हूं, सोच रहा हूं,

दिमाग को करके स्वीकार,

यह उम्मीद लिए दिल में,

एक दिन मनाऊंगा... 

...ख्वाइशों का त्योहार।।।