Tuesday, January 20, 2026

4. हरि नाम प्यारा.

  

The song alongside first 2 stanzas are the original ones. I have attempted to add few stanzas 

साँसोंका बोले इकतारा, हरि नाम प्यारा प्यारा, हरि नाम प्यारा


लूटेगा क्या, कोई लुटेरा, हरि के बिना कछु और न मेरा

भवसागर की लहर लहर में, तू ही तो एक किनारा

हरि नाम प्यारा प्यारा, हरि नाम प्यारा (1)


हरि के बिना कछु, ध्यान रहा ना, गर्व रहा ना, मान रहा ना

डूबा हूँ जब से हरि के भजन में, भूल गया मैं ये जग सारा

हरि नाम प्यारा प्यारा, हरि नाम प्यारा (2)

--------------

गूँज रही है, दिल में मेरे, धुन हरि की, साँझ सवेरे

स्पर्श हृदय को करके कहती, वो ही तेरा एक सहारा

हरि नाम प्यारा, हरि नाम प्यारा (3)


ये जीवन है, हरि को अर्पण, शीश मेरा और उनके चरण

मैं उनका हूँ, वो मेरे हैं, ऐसा ही है, नाता हमारा

हरि नाम प्यारा, हरि नाम प्यारा (4)


दास हरि का बन जाए बंदा,तो टूटे भवो-भाव का फंदा,

मुक्ति नगर में जाना है जल्दी, इससे कम ना कुछ भी गवारा

हरि नाम प्यारा, हरि नाम प्यारा (5)


दुनिया से थक हार मैं आया, शांति सुकून सब, हरि में पाया, 

बंजर मेरे इस जीवन को, तूने ही है खूब संवारा

हरि नाम प्यारा, हरि नाम प्यारा (6)


तूने दिया है, जग ये सुनहरा, सब कुछ तेरा, पर तू मेरा,

मेरे जैसे दोषी को भी, प्यार ही देकर, तूने पुकारा

हरि नाम प्यारा, हरि नाम प्यारा (7)


सुनले मेरी इतनी अर्ज़ी, देना ना देना, तेरी मर्ज़ी,

ऐसा कुछ कर, इस बंधन से, जल्द मुझे अब दे छुटकारा 

हरि नाम प्यारा, हरि नाम प्यारा (8)


छूट गया सब, धन मन काया, दर्शन तेरा जब से पाया,

अमृत के घूँट पीके मुझे अब, बाकी लगता सब है खारा

हरि नाम प्यारा, हरि नाम प्यारा (9)


आँखों से अब आँख मिली है, मेरी सच्ची दुनिया खिली है,

सब कुछ फीका लगने लगा है, सुंदर है बस, तेरा नज़ारा

हरि नाम प्यारा, हरि नाम प्यारा (10)









No comments: