Monday, July 25, 2016

1. Saans lena bhul gaya...

मैं सांस लेना भूल गया...मगर!!

सुबह होते ही दौड़ने लगा,
पैरों के सहारे, कभी उँगलियों पर...
हज़ार काम करता गया,
याद रहा सब कुछ सरासर...
मैं सांस लेना भूल गया...मगर!!

एक ही दिशा में बढ़ते कदम,
वही काम और वही दफ्तर...
भूख लगने पर होता है एहसास,
आधा दिन गया है गुज़र...
मैं सांस लेना भूल गया...मगर!!

दिन चला, हो गयी है शाम,
घंटी बजी अब जाना है घर...
बीवी ने जो कहा था,
वो ले जाना था याद रखकर...
मैं सांस लेना भूल गया...मगर!!

दिन रात हफ्ते महीने साल,
चलता रहा यही चक्कर...
याद करते करते निपटाए सब काम,
और बीत गयी सारी उमर...
मैं सांस लेना भूल गया...मगर!!

Tuesday, May 24, 2016

2. Yaaron.

'वक़्त' मिला दोस्तों के साथ,
जब सारे जहां में कमी थी,
बातें होती रही बेशुमार,
कुछ ऐसी महफ़िल जमी थी...

ध्यान न था किसी का कहीं और,
घडी की सुई भी जैसे थमी थी,
आखिर बिछड़ने का समय हुआ,
आँखों में आ गयी नमी थी...

किन्तु यादों को लिए दिल में,
ऐसी एक तस्वीर बनी थी,
आज बिछडे तो कल फिर मिलेगे,
यह बात शत प्रतिशत ठनी थी।

Thursday, May 19, 2016

1. Kuran Puraan.

पढ़ लिया कुरान
रट लिए वेद पुराण
हर मजहब बोले
केवल एक जुबान

शक्तिशाली है इंसान
बुद्धि का मिला वरदान
हक़ नहीं उसे करने का
किसी भी जीव को परेशान

किन्तु दिखानी है उसे शान
बनना है महान
कमजोर और अबोल की
लेनी है उसे जान

ईश्वर भी है हैरान
मैंने तो बनाया था दयावान
पर शक्ति बुद्धि के दुरूपयोग से
बन गया है हैवान

भेजा था इसे मेरे स्थान
करने स्वर्ग का निर्माण
बन्दा अपने पेट और दिल में
बना बैठा है कब्रस्तान

क्या नहीं है इसे इतना ज्ञान
हर कर्म का होगा भुगतान
सब को डाल बैठा है मुश्किल में
खुद की ज़िन्दगी भी नहीं कर रहा आसान

Friday, April 29, 2016

2. Raj Bhavan.

There are umpteen places in the Maximum City (Mumbai), each of which I must have visited numerous times. I would always wonder that like most of the big cities of the world, Mumbai too must be having loads of place that are kind of virgin or unexplored.

Raj Bhavan, in my opinion, can top the list. This is the place where the Governor of the state resides and also is a home to 300+ staff. A sprawling 50 acre odd property including a private beach with a breathtaking view of Arabian sea topped up with Queen's necklace and a cherry-like sunrise experience, it's the only one of its kind.

Surrounded by sea on three sides, it hosts a series of heritage architecture, huge lawns, flora, fauna and a bunch of beautiful birds including our national icon, peacock.

Above all, it's the soothing feeling that enriches an experience; a feeling of being right in the city yet closest to the nature and an extremely fresh environment.

While sipping coffee in the cup engraved with National Emblem of India, a thought crosses the mind that expresses -  "Arguably, it's an awesome vintage estate in the country and probably the best in the town"

PS: Special expression of gratitude towards the extremely courteous management for their wonderful hospitality and for lending their valuable time to us with loads of smiles on their faces throughout, that left us with with an everlasting royal feeling of happiness and bliss.

1. Sochta hun...

सोचता हूँ कुछ करू, पर मन में ही रेह जाता है ..
फिर कोई छुप के से जब आके कुछ केह जाता है ..
तब कुछ पल के लिए , दिल एक हल्का सा धक्का सेह जाता है ...
और फिर वही रफ़्तार से , वक़्त साला बेह जाता है !!

Friday, March 11, 2016

1. Tran lok na naath..

Tran lok na naath,
aavyo sharane taare re,
Bhataki ne ghanu,
aa sansaare re..

Sansaar ma sodhyu sukh,
Pan malyu mane bas dukh,
Havey kon ugaare re,
Aavyo sharane taare re..

Taari krupa sadaay chhe,
Pan drashti maney havey de,
Je laksh bandhaave re,
Havey tu j ugaare re...

Taara path par pag chaale,
Padu to tu sambhaale,
Pochu taare dwaare re,
E laksh baandhavu  maare re..

Tu anant sukh maa rame,
Taari paase aavu mane,
Tane bhetvu chhe maare re,
Pochi taare dwaare re..

Tran Lok na naath....

Monday, February 15, 2016

5. अनुसंधान.

एक दोस्त के साथ टहल रहा था तब रास्ते में एक कुत्ता आया। मेरे दोस्त ने एक मंत्र गुनगुनाया। मैं कुछ बोला नहीं। हम आगे बढे। फिर से वैसा ही किस्सा हुआ।

कई बार ये हुआ और अनेक प्राणियो के साथ हुआ तब मुझसे रहा नहीं गया और मैंने सहज पूछ लिया की इसका क्या प्रयोजन है।

उसने एक लंबी सांस ली और मुझसे कहा - तुम्हे शायद मेरी बात पर हँसी आएगी परंतु मैं यह मानता हूँ की हमे जो यह मनुष्य पर्याय मिली है वह अत्यंत कठिन पुरुषार्थ से मिली है, असंख्य बार हमने ईश्वर की अर्चना और प्रभु की पूजा की है और अपने कषायों को सिमित किया है तब जाकर यह मनुष्य भव की प्राप्ति हुई है।

ठीक उसी तरह इस जगत में जितने भी जीव है, उन सबने भी कठिन पुरुषार्थ किया होगा, प्रभु स्मरण किया होगा, कषायों की मर्यादा की होगी, किन्तु कुछ ज़रा सी या अधिक कमी रह गयी की वे मनुष्य नहीं बन पाये।

इन जीवो को यदि मैं ईश्वर की याद दिलाने के लिए कुछ सुनाऊ तो संभव है की उन्हें कुछ अनुसंधान मिल जाए और वे आगे जाके अपना कल्याण करें।

मेरे पास शब्द नहीं थे इसीलिए मेरे मुख से केवल 'वाह' निकला।