हर पल में तेरा एहसास है,
दिल की धड़कन में ये विश्वास है,
हर पल में तेरा एहसास है..
जब से तुझको देखा है, मैंने इस जीवन में,
तेरा स्पर्श हुआ तबसे, मेरे हर कण-कण में,
तू प्यारा लगता है, तू मेरा अपना है,
तुझे छोड़ के बाकी सब, लगता एक सपना है,
तेरी आज्ञा पे चलना, अब अच्छा लगता है...
हर पल में तेरा एहसास है...
मुझे ऐसी श्रद्धा है, तेरी राह पे चलकर,
सुख का अनुभव होगा, पूर्ण और निरंतर,
मौका है हाथ मेरे, अभी आज, नहीं है कल,
जागृति में गुज़रे, तो ही है, भव ये सफल,
मोह का बल तोड़ना है, निर्णय मैं करता हूँ...
हर पल में तेरा एहसास है,
दिल की धड़कन में ये विश्वास है,
हर पल में तेरा एहसास है..
Pal pal dil ke paas tune

No comments:
Post a Comment